ठेका शराब की दुकान हटाने की मांग
लखीमपुर खीरी May 11, 2026 at 06:43 PM , 6मोहम्मदी संवाददाता
अमीर नगर क्षेत्र में पौराणिक धार्मिक स्थल टेढे नाथ धाम पर संचालित शराब ठेका की दुकान को हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मंजन की रसोई संस्थान के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर हटाने की मांग की है वही कार्रवाई न होने पर धरना प्रदर्शन का ऐलान किया है।
सोमवार को पौराणिक धार्मिक स्थल की कुछ दूरी पर देसी शराब ठेका की दुकान संचालित है। जिसको लेकर योजना वद्ध तरीके से हटाने को लेकर अभियान शुरू हो गया है। जिसको लेकर महिलाओं ने दुकान में तोड़फोड़ कर सामान क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं अन्य लोग भी इस मुद्दे को लेकर संघर्षरत हैं। जबकि जिला आबकारी अधिकारी द्वारा घटना का निरीक्षण कर निर्धारित स्थान पर बनाई गई दुकान को हटाकर लंबी दूरी पर संचालन शुरू कराया था। जिसके बाद वहां से भी हटाने की मांग शुरू हो गई है।
लाइसेंस धारक का कहना है उसकी दुकान लॉटरी में निकली थी इसके बाद निर्धारित स्थान पर संचालन किया जा रहा है। प्रदर्शन होने के बाद चलते उसके माल की बिक्री नहीं हो पा रही है जिससे काफी लंबा घाटा उठाना पड़ रहा है।































Comments