*धौरहरा में कांग्रेस की ब्लॉक स्तरीय बैठकें संपन्न, 2027 चुनाव की रणनीति पर जोर*

लखीमपुर खीरी , 1

*धौरहरा, खीरी।* धौरहरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ईसानगर की बैठक खमरिया खुर्द में और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धौरहरा की बैठक केशवापुर में रविवार को संपन्न हुई। दोनों बैठकों की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुनील भार्गव ने की।  

बैठकों में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रहलाद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने, 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने और कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय होने पर जोर दिया। प्रहलाद पटेल ने कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर कमेटी गठन के बाद जल्द ही बूथों को पूरा करना होगा। उन्होंने “संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ” अभियान के तहत कार्य करने की अपील की।  

धौरहरा विधानसभा प्रभारी रवि तिवारी ने कहा कि संगठन को अब और सजग रहना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि हालिया विधानसभा चुनावों में लोकतंत्र को कमजोर करने की कोशिश हुई है।  

जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है और जनता परिवर्तन चाहती है।  

बैठकों को विकेंद्र भल्ला, बाबूराम दीक्षित, जमाल अहमद, सलीम अहमद, कोमल सिंह, जयप्रकाश लोधी, रमनजीत सिंह समेत कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान रमाकांत तिवारी, हरगोविंद वर्मा, लतीफ आजम, सत्रोहन लाल, रामनरेश, रामचंद्र, रामेश्वर गिरी, केशव राम, चंद्र भाल भार्गव, बालक राम जयसवाल, मिश्रीलाल यादव, राजपाल यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top