*गोला में पण्डित दीन दयाल जिला प्रशिक्षण महा अभियान की योजना बैठक संपन्न, 17-18 मई को होगा प्रशिक्षण वर्ग*

लखीमपुर खीरी , 3

*गोला, खीरी।* आगामी 17-18 मई को आयोजित होने वाले पण्डित दीन दयाल जिला प्रशिक्षण महा अभियान वर्ग को लेकर योजना बैठक रविवार को गोला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता की गई।  

बैठक में मुख्य अतिथि वर्ग प्रभारी डॉ. वीरेन्द्र तिवारी, पूर्व प्रदेश मंत्री, के साथ जिला प्रशिक्षण वर्ग जिला टोली की बैठक संपन्न हुई। इसमें नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा, राजेश सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विजय माहेश्वरी, कुलभूषण सिंह, पूर्व जिला महामंत्री ज्योतिर्मय बरतरिया, जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, रामजी मौर्य, संतोष कुमारी, जिला मंत्री शरद मिश्रा, जिला मीडिया प्रभारी रमेश चंद्र मिश्र, जिला आईटी प्रमुख शौर्य सक्सेना, जिला सोशल मीडिया संयोजक निष्कर्ष मिश्रा, जिला सहसंयोजक आईटी अमित मिश्रा, जिला सहसंयोजक सोशल मीडिया ऋषभ पाण्डेय, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार सहित जिला टोली के पदाधिकारी उपस्थित रहे।  

बैठक में आगामी प्रशिक्षण वर्ग को लेकर विस्तृत कार्ययोजना और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Comments

Back to Top