*खीरी में विशेष यातायात अभियान, 173 वाहनों का चालान, 9 सीज, 2.5 लाख का जुर्माना*

लखीमपुर खीरी , 1

(सुनील शर्मा)

*लखीमपुर खीरी।* जनपद में सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रविवार 11 मई को विशेष यातायात अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी यातायात के पर्यवेक्षण में एलआरपी चौराहा, राजापुर चौराहा और संकटा देवी चौराहा पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।  

फरधान टोल प्लाजा, मैगलगंज टोल प्लाजा और सिसैया टोल प्लाजा पर ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सघन चेकिंग की गई।  

अभियान के दौरान 9 वाहन सीज किए गए, जिनमें 1 ट्रक, 4 बस, 3 कार और 1 मोटरसाइकिल शामिल है। कुल 173 वाहनों के खिलाफ चालान किए गए।  

*चालान का विवरण:*
- बिना हेलमेट: 130  
- तीन सवारी: 12  
- रॉन्ग साइड: 6  
- नो पार्किंग: 5  
- सीटबेल्ट न लगाने पर: 3  
- प्रेशर हॉर्न: 15  
- मोबाइल फोन का प्रयोग: 2  

इसके अलावा 5 कारों से ब्लैक फिल्म और 2 वाहनों से पुलिस कलर स्टीकर हटवाए गए। अभियान में कुल 2,50,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया।  

पुलिस ने वाहन चालकों को हेलमेट, सीटबेल्ट का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक भी किया।

Related Articles

Comments

Back to Top