*दुकान की दीवार काटकर नकदी और शराब चोरी, पुलिस पिकेट के पास हुई वारदात*

लखीमपुर खीरी , 7

*मोहम्मदी, खीरी।* कोतवाली क्षेत्र के रामपुर मिश्र गांव में पुलिस पिकेट के पास स्थित देसी शराब की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे की दीवार काटकर नकदी और शराब चोरी कर ली। लाइसेंसधारक ने आरोप लगाया है कि घटना रात में अंजाम दी गई।  

जानकारी के अनुसार मैगलगंज निवासी छुन्नी तिवारी की गांव रामपुर मिश्र में देसी शराब की दुकान संचालित है। सुबह सेल्समैन ने दुकान खोली तो अंदर रखा सामान गायब मिला। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।  

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है और जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top