*बद्रीनाथ से लौट रहे लखीमपुर के तीर्थयात्रियों की बस पलटी, 10 घायल, 2 की हालत गंभीर*
लखीमपुर खीरी May 11, 2026 at 01:20 PM , 19*लखीमपुर खीरी/ऋषिकेश।* बद्रीनाथ धाम के दर्शन कर लौट रहे लखीमपुर खीरी के तीर्थयात्रियों की बस रविवार देर शाम ऋषिकेश से थोड़ा आगे शिवपुरी के पास कलथरी डंपिंग प्वाइंट पर अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में करीब 10 यात्री घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई गई है। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल शबनम (32) पत्नी अभिमन्यु और सीता देवी (38) पत्नी राम प्रसाद को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
अन्य घायलों में सोनम गुप्ता, अनीता चौरसिया, मुन्नी देवी, पीली ज्ञानचंद, चंद्र प्रकाश गुप्ता, संजय चौरसिया पुत्र पन्नाल, तनु गुप्ता पुत्री ज्ञानचंद गुप्ता और मनीष गिरी (44) शामिल हैं।































Comments