*महिला आरक्षण बिल के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन, सपा सांसद आवास का घेराव*
लखीमपुर खीरी May 11, 2026 at 01:15 PM , 22*लखीमपुर खीरी।* महिला आरक्षण बिल के समर्थन में सोमवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और महिला जनप्रतिनिधियों ने प्रदर्शन करते हुए सपा सांसद उत्कर्ष वर्मा के आवास का घेराव किया।
इस दौरान महिलाओं ने पैदल मार्च निकालकर विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी की और संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर अपना समर्थन जताया। हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर निकले मार्च में “नारी शक्ति का सम्मान करो”, “हम लोगों ने ठाना है, नारी की जिम्मेदारी निभाना है” और “जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा” जैसे नारे गूंजे।
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला आरक्षण बिल महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया में अधिक भागीदारी दिलाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
वक्ताओं ने कहा कि भाजपा संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक महिलाओं को सम्मानजनक भागीदारी दी जाती है। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. ईरा श्रीवास्तव, लखीमपुर ब्लॉक प्रमुख दिव्या सिंह, बेहजम ब्लॉक प्रमुख बीना राज, भाजपा जिला मंत्री संगीता पुरी, अनु श्री, अनिता निगम, मंजुलता श्रीवास्तव, उमा राज सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।































Comments