*आखिर कब होगी ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई, सब्जी मंडी में बेलगाम दौड़ रहे ट्रैक्टर-डंलप*

लखीमपुर खीरी , 60

(मनोज मिश्र)

*धौरहरा, खीरी।* कस्बे की सब्जी मंडी से ग्रामीण बाजारों तक सब्जी पहुंचाने के लिए ट्रैक्टर से जोड़े गए डनलप वाहनों में ओवरलोडिंग आम हो गई है। स्थिति यह है कि दुकानदार खुद भी उसी पर बैठकर अपने गंतव्य तक जाते हैं।  

जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पास स्थित सब्जी मंडी से हरी और मौसमी सब्जी लेकर व्यापारी ग्रामीण इलाकों में लगने वाली बाजारों तक पहुंचते हैं। इस दौरान ट्रैक्टर और डनलप आदि में क्षमता से अधिक सामान लादकर अनियंत्रित तरीके से चलाया जाता है। दर्जनों दुकानदार भी उसी पर बैठकर रवाना होते हैं।  

स्थानीय लोगों का सवाल है कि अगर किसी तरह की घटना या दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा। हैरानी की बात यह है कि सब्जी मंडी के पास ही कोतवाली और क्षेत्राधिकारी धौरहरा का कार्यालय होने के बावजूद ओवरलोड वाहनों पर रोक नहीं लग पा रही है।  

व्यापारियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहनों पर तत्काल कार्रवाई कर यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Related Articles

Comments

Back to Top