*व्यापारी ने लगाया धमकी और जबरन वसूली का आरोप, मदद की लगाई गुहार*
लखीमपुर खीरी May 10, 2026 at 06:40 PM , 38*लखीमपुर खीरी।* जय गुरुदेव मार्केट, लखन पुरवा निवासी व्यापारी निखिल मौर्य ने एक युवक पर मोटरसाइकिल हड़पने, धमकी देने और जबरन पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष और थाना प्रभारी पढुआ से सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है।
निखिल मौर्य के अनुसार, 8 मई 2026 को दोपहर करीब 3 बजे उनके रिश्ते में चाचा का लड़का विशाल मौर्य उनकी दुकान पर आया और 15 मिनट में लौटाने की बात कहकर मोटरसाइकिल ले गया। आरोप है कि देर रात तक न तो युवक लौटा और न ही फोन उठाया। रात 9 बजे संपर्क होने पर युवक ने मोटरसाइकिल लखीमपुर में होने की बात कहकर 50 हजार रुपये मांगने और न देने पर गाड़ी फूंकने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
निखिल का कहना है कि उन्होंने 10 हजार रुपये देने की बात कही, लेकिन गाड़ी नहीं दी गई। पुलिस की मदद से 9 मई की रात गाड़ी वापस मिली। आरोप है कि अब युवक सुबह कागज पर यह लिखवाना चाहता है कि उनसे पैसे उधार लिए गए थे, जबकि ऐसा कोई लेन-देन नहीं हुआ। साथ ही लिखापढ़ी न करने पर गाड़ी फूंकने की धमकी दी जा रही है।
पीड़ित व्यापारी ने कहा कि वह गरीब है और उसे जान का डर है। उन्होंने सभी व्यापारियों, व्यापार मंडल अध्यक्ष और थाना प्रभारी से मदद की अपील की है।































Comments