खेत में लगे तार पर गिरा युवक गंभीर घायल लखनऊ रेफर गन्ना फसल सर्वे के लिए गया था युवक
लखीमपुर खीरी May 09, 2026 at 07:30 PM , 29(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी।
कोतवाली क्षेत्र की कफारा चौकी अंतर्गत अकठी गांव में शुक्रवार करीब तीन बजे एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। गांव निवासी पंचायत सहायक विनोद कुमार 26 वर्षीय गन्ने के खेत का सर्वे करवाने के लिए मोटरसाईकिल से खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में लगे ब्लेड वाले खतरनाक तार की चपेट में आने से उनकी गर्दन गंभीर रूप से कट गई।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विनोद कुमार गांव के पूरब स्थित अपने खेत की ओर बाइक से जा रहे थे।कि बैलेंस बिगड़ने से दूसरे खेत में लगाया गया ब्लेड वाला तार अचानक उनकी गर्दन में फंस गया।जिससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रमियाबेहड़ ले गए।सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल मोतीपुर रेफर कर दिया। वहां भी स्थिति गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया।वर्तमान में विनोद का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।ग्रामीणों का कहना है कि खेतों और रास्तों पर इस तरह के खतरनाक तार लगाए जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।लोगों ने प्रशासन से ऐसे तारों को तत्काल हटवाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
एसडीएम धौरहरा शशीकांत मणि ने सभी लेखपालों से ब्लेंड वाले तारों को खेतों से हटवाने के निर्देश दिये।































Comments