क्या अपात्रों की भी नियुक्ति हुई है सुन्दरवल आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर
लखीमपुर खीरी May 09, 2026 at 05:10 PM , 55(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। बाल विकास परियोजना विभाग में की गई नियुक्तियों को लेकर तमाम प्रकार की चर्चाएं जनमानस में चल रही है। व्याप्त चर्चाओं की माने तो मानक को दरकिनार करते हुए पैसे के बल पर नियुक्ति की गई है।
ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत सुंदरवल के कई लोगों ने बताया है कि आंगनबाड़ी केंद्र सुंदरवल में महजबी सहायिका के पद पर कार्य करती है ऐसी चर्चा है कि इनके कक्षा 5 की जो मार्कशीट लगी है वह भी फर्जी बताई जा रही है इन्होंने पैसे के दम पर अपनी बहू अंजुम की भी नियुक्ति कार्यकत्री के पद पर करवा दी है यह भी बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन के करने वालों के लिए नौकरी है। बताया जाता है कि सहायिका मजहबी के पति ठेकेदारी का काम करते हैं तथा कई लोगों की जमीन भी ठेके पर ले रखी है। लोगों का मानना है कि उन्होंने अवैध तरीके से धनबल से अपनी बहू अंजुम को कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति करवा दी है। इसी गांव के प्रधान के निकट रहने वाले व्यक्ति की पत्नी आरती को भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर नियुक्ति करवा दी है जबकि बताते हैं कि इससे ज्यादा पढ़े लिखे लोगों ने आवेदन किया था लेकिन विभागीय लोगों की डिमांड पूरी न कर पाने के कारण अपनी नियुक्ति करवाने में असफल रहे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारी को फोन लगाया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया। वैसे भी कार्यक्रम अधिकारी के बारे में चर्चा है कि जब वह सदर विधायक का फोन नहीं उठाते हैं तो आम जनता क्या-क्या फोन उठाएंगे। बताते हैं कि इनके कार्यकाल में बच्चों का अधिकांशतः निवाला केवल कागजों पर ही वितरित किया जाता है।































Comments