*खजांचीपुरवा के सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित*
लखीमपुर खीरी May 09, 2026 at 10:15 PM , 26*खजांचीपुरवा, गोला रोड।* सरदार पटेल कन्या इंटर कॉलेज में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय गणमान्य लोग उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
विद्यालय प्रबंधक संजीव कुमार वर्मा और प्रधानाध्यापिका रजत रेखा वर्मा की उपस्थिति में भारतीय योग संस्थान के जिला मंत्री योगाचार्य शिवराम वर्मा ने विद्यार्थियों को योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया।
इस अवसर पर ऋषि राज वर्मा और क्षेत्रीय प्रधान प्रेमपाल वर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नियमित योग करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।































Comments