*मृतक के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाएंगे विधायक रोमी*

लखीमपुर खीरी , 32

पलिया खीरी। कुछ दिन पूर्व ग्राम छत्तीपुर ग्रंट न० 18 में अमित वर्मा पुत्र श्रीराम वर्मा की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई थी। जो कि धान मिल पर पल्लेदारी करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे, मृत्यु के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जिसकी सूचना मिलते ही विधायक रोमी साहनी मृतक के घर पहुंचे और उनकी विधवा पत्नी अनीता वर्मा से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान उन्होंने आर्थिक सहायता प्रदान करते हुए कहा कि मृतक के बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च वह स्वयं उठाएंगे। विधायक के इस मानवीय कदम पर गांव के लोगों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Comments

Back to Top