खाद गड्डे की भूमि से हटाया गया अवैध कब्जा। राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूमि पर था काफी समय से था अवैध कब्जा।
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 08:55 PM , 39धौरहरा खीरी।
राजस्व रिकार्ड में खाद के गड्ढे नाम से दर्ज भूमि पर दबंगों द्वारा किए गए कब्जे को नस्ट करके शुक्रवार में नगर प्रशासन व तहसील प्रसाशन ने हटवा कर कब्जा कर लिया इस दौरान ई ओं व क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी रही।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत धौरहरा के मोहल्ला फतेहनगर में निर्मित कांशीराम कालोनी के सामने गाटा संख्या 525 रकबा 0.202 हेक्टेयर भूमि राजस्व रिकार्ड में खाद गड्डे के नाम दर्ज होने के बावजूद भी काफी समय से दबंगो के कब्जे में चली आ रही थी जिस पर केला आदि की फसलें बोते चलें आ रहे थे। जिसको शुक्रवार को क्षेत्रीय लेखपाल संजय श्रीवास्तव व अधिशासी अधिकारी गौरव सिंह ने अपने लाव लश्कर के साथ जाकर खाली कराते हुए नगर प्रशासन को सौपी गई।इस दौरान नगर प्रशासन व राजस्व विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।































Comments