गन्ना समिति ऐरा का गन्ना सर्वे शुरू

लखीमपुर खीरी , 32

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी।
गन्ना विकास समिति ऐरा और गुलरिया चीनी मिल ने बुवारू गन्ना सर्वे और पेड़ी गन्ना सत्यापन शुरू कर दिया है। साथ ही नए सट्टा बनाने के लिए भी आवेदन लिए जा रहे हैं। 
धौरहरा तहसील क्षेत्र के कफारा,सिसैया, ईसानगर, हसनपुर कटौली, खमरिया,सरसवा,ऐरा,समैसा,लौखनिया,अभयपुर,टेकीकुंडा,घुरघुट्टा बुजुर्ग,होलागढ़,जटपुरवा, बुचवा,सहित गांवों में गन्ना विकास समिति ऐरा और गुलरिया चीनी मिल ने किसानों के पौधे गन्ना का सर्वे और पेड़ी गन्ना का सत्यापन मशीन द्वारा सुरु कर दिया है। शुक्रवार को कफारा गन्ना सर्वे करने खेतों में पहुंचे गन्ना परिवेक्षक अजय कुमार मिश्रा ने‌ बताया किसान अपने खेतों में मौजूद रहकर गन्ना सर्वे और पेड़ी सत्यापन करवाकर रसीद प्राप्त कर ले। इसके अलावा जिन नए किसानों को सट्टा बनवाना है वह समिति से 221 रूपये की सदस्यता रसीद कटवा ले।
 

गन्ना समिति में गन्ना किसानों के लिए खाद उपलब्ध
धौरहरा। गन्ना किसानों के लिए गन्ना समिति ऐरा पर खाद उपलब्ध है, जो किसान गन्ना सट्टा धारक है उसे ऋण पर खाद और अनुदान पर कीटनाशक दवाएं और उपकरण दिए जा रहे हैं। गन्ना परिवेक्षक अजय मिश्रा ने बताया किसानों अपने गन्ना सप्लाई कोड़ पर बेसिक कोटा के आधार पर खाद और दवाएं ले सकते हैं, खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

Related Articles

Comments

Back to Top