प्रणव तिवारी ने भोपाल में गोल्ड जीत रचा इतिहास, लखीमपुर खीरी का बढ़ाया मान
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 07:40 PM , 40लखीमपुर खीरी के युवा शूटर प्रणव तिवारी ने भोपाल में आयोजित 24वीं कुमार सुरेंद्र सिंह मेमोरियल नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर जिले और उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।प्रणव को सुनने में दिक्कत होती है और उनके दोनों कानों में मशीन लगी है। बावजूद इसके उन्होंने अपनी कमजोरी को कभी अपने सपनों के आड़े नहीं आने दिया। उनकी शुरुआती पढ़ाई लखीमपुर में हुई और वर्तमान में वे पिछले तीन वर्षों से भारतीय टीम के कोच दीपक दुबे के मार्गदर्शन में फरीदाबाद में रहकर प्रशिक्षण ले रहे हैं।कड़ी मेहनत, अनुशासन और मजबूत इरादों के दम पर प्रणव ने साबित कर दिया कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती है।































Comments