डीएम के औचक निरीक्षण से पलिया तहसील में हड़कंप
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 07:40 PM , 34शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जोँ एवं अवैध खनन की शिकायतों पर सख्त हुये डीएम, उपजिलाधिकारी को दिये कठोर कार्यवाही के निर्देश
पलियाकला -खीरी।
शुक्रवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने पलिया तहसील का औचक निरीक्षण करते हुये तहसील परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुये अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये ।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को शासकीय जमीनों पर अवैध कब्जोँ एवं अवैध खनन को लेकर मिली शिकायतों पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने तथा खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश एसडीएम डाॅ अवनीश कुमार को दिए।
साथ ही जिलाधिकारी ने तहसीलदार कोर्ट पहुंचकर आवश्यक अभिलेखों की जांच की और कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने तहसीलदार को भी राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण एवं अभिलेखों के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए।
पलिया में प्रथम आगमन पर अधिवक्ता अमित महाजन ने जिलाधिकारी को गणेश प्रतिमा भेंटकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। निरीक्षण के दौरान तहसील के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।































Comments