किसानो की समस्याओ को लेकर किसान नेता ने जिला गन्ना अधिकारी को सौपा ज्ञापन,

लखीमपुर खीरी , 24

गोला गोकर्णनाथ खीरी,
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
बजाज ग्रुप गोला पलिया खंभार खेड़ा द्वारा भुगतान करने की गति अत्यंत धीमी है जिससे किसान परेशान है, 
राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अंजनी दीक्षित ने समय-समय पर जिला गन्ना अधिकारी से फोन पर वार्ताकर भुगतान की गति बढ़ाने के लिए बराबर  अनुरोध करते रहे हैं इसी क्रम में बृहस्पतिवार को जिला गन्ना अधिकारी से मुलाकात कर गन्ना भुगतान करने के लिए ज्ञापन सौंपा जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया आपके अनुरोध पर हमने चीनी मिलों को बराबर नोटिस भेजी है और चीनी बिक्री का पचासी प्रतिशत भुगतान किसानों के खातों में भेजा जाता था जिला अधिकारी से अनुरोध कर अब हमने चीनी बिक्री का 90% गन्ना भुगतान किसानों के खातों में भेजने का आदेश करा दिया है जिससे गन्ना भुगतान करने की गति और तेज बढ़ेगी किसानों को फायदा पहुंचेगा हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं किसानों का भुगतान हो जिसके लिए उच्च अधिकारियों को लगातार अवगत करा रहे हैं आपके अनुरोध पर सभी सचिवों को तेजी से यूरिया वितरण का भी निर्देश जारी किया है जिससे कोई भी किसान यूरिया खाद के लिए परेशान ना हो किसानों के हित के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं अंजनी दीक्षित ने बताया किसानों की समस्यायों का समाधान हो किसान इस समय आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं खेतों में डालने के लिए यूरिया भी आवश्यकता अनुसार उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे किसान परेशान है                 और कई समस्याओं को लेकर उप कृषि निदेशक गिरीश चंद्र जी से भी मुलाकात की किसानों की समस्या के विषय में विधिवत चर्चा की गिरीश चंद्र जी ने बताया इस समय किसानों को निशुल्क मिनी किट शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही है जो भी किसान इच्छुक हैं कृषि विभाग की वेबसाइट पर निशुल्क मिनी किट बुक कर सकते हैं सरकार द्वारा बीजों पर 50% अनुदान दिया जा रहा है किसान कृषि विभाग की सेवाओं का लाभ लेते रहे इसके लिए आवश्यक है जिन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अब तक नहीं हुई है वह किसान फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कर ले जो भी किसान फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराएगा उसको सरकारी कोई भी लाभ नहीं मिल पाएगा कृषि यंत्रों पर अब अनुदान लॉटरी के माध्यम से दिया जा रहा है पहले जो योजना चलती थी उसमें पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था चल रही थी अब जितने भी आवेदन होते हैं उनमें लॉटरी के माध्यम से किसानों को कृषि यंत्रों पर अनुदान दिया जा रहा है जिससे व्यवस्था और पारदर्शी हुई है शाशन प्रशासन गन्ना भुगतान की समस्या अगर गंभीरता से नहीं लेता है तो राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन मजबूरी बस धरना प्रदर्शन भी कर सकता है इस मौके पर ताराचंद शुक्ला, रणजीत मौर्य, राजेंद्र वर्मा, दुलीचंद वर्मा, बाल गोविंद वर्मा श्रवण कुमार यादव, आदि लोग प्रतिदिन मंडल में शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top