*सिंगाही देहात में स्व-जनगणना कैंप का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई प्रक्रिया की जानकारी*
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 05:20 PM , 22*सिंगाही, खीरी।* ग्राम पंचायत सिंगाही देहात में ग्राम विकास अधिकारी सुनील पंकज ने स्व-जनगणना कैंप का आयोजन किया। कैंप में ग्रामीणों को स्व-जनगणना की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया और सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया गया।
ग्राम विकास अधिकारी सुनील पंकज ने बताया कि स्व-जनगणना से व्यक्तिगत, पारिवारिक और संपत्ति संबंधी डेटा सटीक रूप से दर्ज होता है, जिससे ग्राम स्तर पर विकास योजनाओं को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, "यह जनगणना न केवल सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करेगी, बल्कि गांव के समग्र विकास में भी सहायक सिद्ध होगी। सभी ग्रामीण अपना सहयोग अवश्य दें।"
कैंप में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और स्व-जनगणना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सीखी। पंचायत प्रतिनिधियों ने इस पहल की सराहना करते हुए अन्य गांवों में भी ऐसे कैंप लगाने का सुझाव दिया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन गुप्ता, ग्राम रोजगार सेवक याकूब अली, पंच सदस्य सन्नो, इकबाल अहमद, हनीफ बाज सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।































Comments