आईजीआरएस निस्तारण में गोला तहसील प्रदेश में बनी नंबर-1, एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी के नेतृत्व में मिली बड़ी उपलब्धि,

लखीमपुर खीरी , 25

गोला गोकर्णनाथ-खीरी। मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण में गोला तहसील ने एक बार फिर प्रदेश स्तर पर पहला स्थान हासिल कर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवाया है। जारी रैंकिंग में गोला तहसील को 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि के बाद प्रशासनिक महकमे में खुशी की लहर है। खास बात यह है कि गोला तहसील पूर्व में भी आईजीआरएस निस्तारण और जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान में बेहतर प्रदर्शन करती रही है। कई बार प्रदेश और मंडल स्तर पर उत्कृष्ट रैंकिंग प्राप्त कर चुकी गोला तहसील ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता साबित की है।

Related Articles

Comments

Back to Top