*क्षेत्र पंचायत बैठक में विधायक विनोद शंकर अवस्थी का जनहित पर फोकस, खराब सड़कों की मरम्मत के दिए निर्देश*
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 05:17 PM , 24*ईसानगर, खीरी।* ईसानगर ब्लॉक के सरदार पटेल सभागार में आयोजित क्षेत्र पंचायत बैठक 2026-27 में क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी जनसमस्याओं को लेकर मुखर नजर आए। बैठक 28 मई 2026 को आयोजित की गई थी।
बैठक के दौरान जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गई सड़कों की खराब स्थिति का मुद्दा जोरदार ढंग से उठा। विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि जनता की सुविधा से किसी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन गांवों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं, वहां तत्काल गुणवत्ता पूर्ण मरम्मत कराई जाए ताकि ग्रामीणों को परेशानी न हो।
विधायक ने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रही है। योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि धरातल पर दिखाई दें।
बैठक में सीडीपीओ ने विभागीय योजनाओं, पशु चिकित्सा अधिकारी ने पशुओं में फैलने वाले रोगों और टीकाकरण अभियान की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी ने विकास खंड में संचालित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।
अंत में ब्लॉक प्रमुख आलोक कटियार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।































Comments