*मोहम्मदी, खीरी: बरवर रोड पर सुबह से बंद पड़ा समरसेबल, दुकानदारों व राहगीरों का बुरा हाल, नगर पालिका मौन*

लखीमपुर खीरी , 26

*मोहम्मदी, खीरी। 8 मई 2026:* नगर पालिका परिषद द्वारा बरवर रोड पर लगाया गया समरसेबल सुबह से बंद पड़ा है। भीषण गर्मी और 45°C तापमान में दुकानदारों, राहगीरों और मोहल्ले वासियों को बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। बरवर रोड मोहम्मदी का व्यस्त इलाका है। यहाँ सैकड़ों दुकानें और घर हैं। समरसेबल बंद होने से न दुकानदारों को पीने का पानी मिल रहा, न राहगीर प्यास बुझा पा रहे हैं। दुकान दार दूर-दराज से पानी ढोने को मजबूर हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जबसे गर्मी सुरू हुईं हैं तबसे कभी कभी दो दो दिन तक समरसेबिल बंद रहता है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार समरसेबिल की चाबी नगर पालिका के ही किसी कर्मचारी के पास रहती है जो की उसका जब मन होता है तो चला देता है वरना बंद रहता है। लेकिन जिम्मेदार कर्मचारी और अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top