मानक विहीन सामग्री से बन रहा बेसिक विद्यालय विकासखंड फूलबेहड़ के ग्राम रामनगर खुर्द का मामला
लखीमपुर खीरी May 08, 2026 at 05:12 PM , 36(हरिशंकर मिश्र)
लखीमपुर खीरी। बेसिक शिक्षा विभाग में ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार फल फूल रहा है। विद्यालयों को मिलने वाला कोई ऐसा मद एमडीएम खेल कूद सामग्री रंगाई पुताई आदि के सहित बिल्डिंग बनवाने में भी जमकर पैसा खाए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार ब्लॉक फूलबेहड़ के रामनगर खुर्द में विद्यालय निर्माण के लिए लगभग 22 लाख रुपए सरकार द्वारा मिले थे परंतु निर्माण प्रभारी राजीव कुमार यादव घटिया सामग्री से मानक बिहीन विद्यालय बनवा रहे हैं तथा नींव में मामूली खुदाई कर मानक बिहीन सीमेंट बालू से विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है तथा विद्यालय का निर्माण मास्टर साहब स्वयं न कराकर एक ठेकेदार के माध्यम से विद्यालय का निर्माण मानक बिहीन करवा रहे हैं। ग्रामीण बताते हैं कि यह मास्टर साहब ने छात्रों को कभी भी पढ़ाया तो नहीं है लेकिन यह लोकप्रिय सरकार की छवि धूमिल करने के लिए मानक बिहीन विद्यालय बनवा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह विद्यालय बहुत ही घटिया सामग्री से ठेकेदारी प्रथा से कराया जा रहा है इससे पहले पुराने विद्यालय की ईंट की नीलामी अपने चाहेतो को देकर के उनसे भी भारी भरकम कमीशन लिया जिसके चलते नीलामी कम रेट में हुई बताई जाती है। भ्रष्टाचार के लिए ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों से जांच कराए जाने की मांग की है तथा दोषी जनों पर कार्यवाही की मांग की। लोगों का कहना है कि अगर शिक्षक ही भ्रष्ट हो जाएगा तो छात्रों की जिंदगी कैसे सुधरेगा इसी बात से अंदाज़ लगाया जा सकता है कि प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई नहीं होते हैं विद्यालय के प्रधान अध्यापक राजीव कुमार यादव कभी भी समय से विद्यालय नहीं आते हैं तथा स्कूल की बिल्डिंग में मानक बिहीन बनवाकर सिद्ध कर रहे हैं कि यह सरकार खराब है।































Comments