शारदानगर सिल्ट इंजेक्टर पट्टा क्षेत्र के बाहर बालू खनन में हुई कार्यवाही

लखीमपुर खीरी , 31

(मनोज मिश्र)

धौरहरा खीरी। शारदानगर सिल्ट इंजेक्टर क्षेत्र में निर्धारित मानक से कहीं अधिक बालू खनन किए जाने का मामला सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, तय घन मीटर से कई गुना ज्यादा बालू निकाली जा चुकी है।  

सूत्रों का कहना है कि ओवरलोड डंफर में लगभग 400 कुंतल और ट्रॉलियों में 200 कुंतल बालू लोड की जा रही है, जो नियमों का उल्लंघन है। वहीं, बुधवार रात खनन अधिकारी आशीष कुमार सिंह ने कुछ ट्रैक्टर एक जेसीबी शारदानगर पुलिस फोर्स की मदद से अवैध खनन करते हुए सीज कर दिया।

सबसे गंभीर बात यह है कि जिन ट्रैक्टरों को सीज किया गया, उन्हें लोड करने के लिए मौके पर पोकलैंड मशीन खड़ी थी, लेकिन उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। खनन अधिकारी से जब इस संबंध में बात की गई तो उन्होंने पोकलैंड का ड्राइवर न होने की बात कही है।  

स्थानीय लोगों का कहना है कि नियम विरुद्ध खनन और ओवरलोड वाहनों के संचालन से न केवल सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि सड़कों और पर्यावरण को भी भारी नुकसान हो रहा है। लोगों ने मांग की है कि पोकलैंड सहित पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन करने वाले दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

खनन अधिकारी आशीष सिंह ने बताया जहां लोग खोद रहें थे वहीं का टेंडर हुआ है 10 मीटर सीमा के बाहर थे जो वाहन मिलें उन्हें सीज कर दिए गए कुछ वाहन स्टार्ट नहीं हों रहें थे ड्राइवर थे नहीं जितना संभव हों सका कार्यवाही की गई।

Related Articles

Comments

Back to Top