*खमरिया के ऐरा पुल पर ट्रक-ऑटो की टक्कर, 3 की मौत, 5 घायल*
लखीमपुर खीरी May 07, 2026 at 06:55 PM , 34*लखीमपुर खीरी।* खमरिया क्षेत्र में शारदा नदी पर बने ऐरा पुल पर बृहस्पतिवार शाम करीब चार सवा चार बजे ट्रक और ऑटो के बीच भीषण टक्कर हो गई। मिले समाचारों के अनुसार इस हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि मृतकों की पहचान सीतापुर के लहरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम खनियापुर निवासी रामदेवी (42) पत्नी सुशील कुमार, खीरी के धौरहरा थाना क्षेत्र के ग्राम महाराजनगर निवासी जाहिरा (32) पत्नी मैनुद्दीन और एक अज्ञात व्यक्ति (55) के रूप में हुई है।
घायलों में ऐश्वर्य अवस्थी, शर्मा देवी, अख्तर अली, छोटू और खलीकुन शामिल हैं। सभी को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल नकहा भेजा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक छुटकन्ने, निवासी मरसन्डा गांव, लहरपुर थाना क्षेत्र, सीतापुर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।































Comments