शिक्षिका प्रशिक्षण की एक अनूठी पहल

लखीमपुर खीरी , 38

(विश्वकांत त्रिपाठी/केके शुक्ला) 


पलिया कलां लखीमपुर खीरी। बुधवार को इम्पैक्ट गुरूग्राम हरियाणा के तत्वावधान में उ0प्र0 वनवासी सेवा संस्थान के द्वारा पूज्य ठक्कर बापा सेवा आश्रम, पलिया के प्रांगण में बालिका शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत समर्पित भाव से सेवारत ६५ गावों की शिक्षिकाओ के लिय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 6 मई से 10 मई तक आयोजित किया है।
     उद्घाटन समारोह में संस्था प्रमुख अजय कुमार चौबे ने बताया कि बालिका शिक्षा कार्यक्रम केवल बालिकाओं के लिए है। इन्ही बालिकाओं के पूर्णरूप से विकास के लिये पलिया ब्लाक के 65 गांवो में बालिका शिक्षा केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्ष 2016 से दी जा रही है। जिसमें लगभग 100 बालिकाऐं उच्च शिक्षा के लिये अलग अलग स्कूलों मे दाखिला करवाया है।
       प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि तनवीर, एच आर हेड बजाज हिन्दुस्थान शुगर  पलिया व समाज सेवी रमाकांत पाण्डेय अध्यक्ष अजय कुमार चौबे संस्था सलाहकार के कर कमलो द्वारा दीप प्रज्वल्लित कर माँ सरस्वती राष्टपिता महात्मा गांधी एवं ठक्कर बापा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। 
उद्घाटन समारोह में पुष्पेन्द्र सिंह प्रोग्राम इंचार्ज द्वारा बालिका शिक्ष कार्यक्रम का विस्तृत परिचय एवं अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया. 
संस्था प्रमुख अजय कुमार चौबे ने बताया कि बालिका शिक्षा कार्यक्रम केवल बालिकाओं के लिए है। इन्ही बालिकाओं के पूर्णरूप से विकास के लिये पलिया ब्लाक के 65 गांवो में बालिका शिक्षा केन्द्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा वर्ष 2016 से दी जा रही है। जिसमें लगभग 100 बालिकाऐं उच्च शिक्षा के लिये अलग अलग स्कूलों मे दाखिला करवाया है। उन्होने बताया कि ये जो लर्निंग केन्द्र चल रहे है यह पूर्णतया सीएसआर फंडिग व लोगो के सहयोग और योगदान के चल रहा है। जिससे लगभग हर वर्ष 5000 लाभार्थी लाभान्वित हो रहे है। 
शिक्षिका दीपमाला ने बताया कि हमारे केन्द्रो में बच्चों के साथ-साथ माताओं को भी साक्षर बनाने का कार्य किया गया । जो माताऐं अंगूठा लगाती थी वह अब अपने हस्ताक्षर व छोटा-मोटा हिसाब भी कर लेती है। केन्द्र पर बालिकाओं को शिक्षित करने के अलावा 11वर्ष से 18 तक की 15 बालिकाओं को चयनित कर आरम्भ मंच की बैठक बनायी गई है जिसमें उन बालिकाओं को जीवन कौशल, स्वास्थ्य तथा साफ-सफाई पर चर्चा की जाती है। कार्यक्रम में आये महानुभावों ने बालिका शिक्षा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि आप सभी शिक्षिकाएं समाज सेवा में जो शिक्षा का दीप प्रज्वलित कर रही है वह अत्यंत ही सराहनिय कार्य है। 
समाजसेवी रामकांत पाण्डेय ने कहा कि आप लोग एक योधा है जो समाज में रहकर बच्चो की शिक्षा डे रही है तथा सभी वर्गों के लोगो के साथ मिलकर कार्य कर रही यह एक महिला सशक्तिकरण का जीता जागता उदाहरन है. उन्होंने कहा की पढाई के साथ साथ आरम्भ मंच की बालिकाओ को बाल विवाह, भ्रूण हत्या, जीवन कौशल के बारे में बताना अत्यंत ही सराहनीय कार्य है. इससे बालिकाओ में जीवन की सच्चाई व सही रस्ते पर चलने को अग्रसर करेंगी. संस्था सचिव अमित कुमार ने सभी का धन्यवाद अर्पित कर प्रशिक्षण की शुरुआत की. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में पर्यवेक्षक अनिल कुमार, आसिफ अली, विकास कुमार, व 65 शिक्षिकाएं उपस्थित रही,कार्यक्रम का सफल संचालन संस्था सचिव अमित कुमार चौबे ने किया।

Related Articles

Comments

Back to Top