ग्राम रोजगार सेवकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए विधायक को सौंपा ज्ञापन
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2026 at 05:50 PM , 26निघासन खीरी।
ब्लॉक सभागार में ग्राम रोजगार सेवक संघ ने विधायक शंशाक वर्मा को विभिन्न मांगों को लेकर के ज्ञापन सौंपा गया इस दौरान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अमर प्रकाश शुक्ला ने बताया कि मनरेगा योजना के मद से 7788 रुपया मासिक दिया जा रहा है जो की बहुत ही काम है शिक्षामित्र अनुदेशकों की भांति पंचायत मित्रों के मानदेय में वृद्धि हो व्यवस्था की गड़बड़ियों के कारण नियमित मानदेय का भुगतान नहीं होता है रोजगार सेवकों को ईपीएफ बोनस हेल्थ इंश्योरेंस जैसी कोई सुविधा प्रदान नहीं होती है मासिक मानदेय में से दस वर्षों से कटौती की जाने वाली ईपीएफ की धनराशि यूएएन खाते में जमा नहीं की गई इसीलिए रोजगार सेवकों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है चिकित्सा लाभ हेल्थ कार्ड या किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है रोजगार सेवकों ने एच आर पालिसी और 24000/- का प्रतिमाह न्यूनतम वेतन किया जाए पृथक बजट से मानदेय भुगतान जैसे कई मुद्दों पर वार्तालाप की गई इस दौरान तिलकराम यादव,पिंटू वर्मा,दुर्गेश कुमार,जसवंत रायबहादुर,अखिलेश,हरिशंकर,राजेश मौर्य सहित तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहे।































Comments