क्षेत्र पंचायत की बैठक संपन्नः विकास कार्यों की रूपरेखा तय प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की योजनाओं को धरातल पर लाकर
लखीमपुर खीरी Apr 28, 2026 at 05:55 PM , 28निघासन खीरी।
ब्लॉक सभागार में मंगलवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों और ग्राम प्रधानों की बैठक सम्पन्न हुई। विधायक शशांक वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के विकास कार्यों और मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाली, खड़ंजा और प्रकाश की समुचित व्यवस्था जैसे मुद्दों पर अपने अपने विचार रखे। बीडीओ जयेश कुमार सिंह ने कहा कि गांवों का विकास जनप्रतिनिधियों के सहयोग से ही संभव है और उन्होंने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को विकास कार्यों में तेजी लाने का आश्वासन दिया सभी जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र पंचायत द्वारा कराए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव मांगे।
ग्राम प्रधानों ने मनरेगा मजदूरों की बकाया मजदूरी का मुद्दा भी उठाया। इस पर अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया कि शासन से मजदूरी का पैसा जारी हो गया है और जल्द ही मजदूरों के खातों में पोस्ट होना शुरू हो जायेगा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।
विधायक शशांक वर्मा ने शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ सभी क्षेत्रवासियों को मिले तय समय पर कैंप का आयोजन किया जाए जिससे कोई भी ग्रामीण योजना से वंचित न रहे शासन ने नारी शक्ति व किसानों के लिए एफपीओ जैसी तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारा है मुख्यता शौचालय आवास जैसी योजना से ग्रामीणों को अधिकतम लाभ मिला है पहली फेज में जो आवासों की 8000 सूची तैयार हुई है उसको आगे बढ़ाकर लाभार्थियों को पक्की छत देने का कार्य हमारी सरकार कर रही है साथ ही सड़क चौड़ीकरण जैसी तमाम योजनाओं पर लगातार कार्य जारी है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख हरप्रीत कौर ने शासन की सभी योजनाओं के बारे में बताते हुए बैठक में आए सभी जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक गुप्ता प्रधानपतिनिधि विजय शंकर मनोज निषाद इकराम शिवराज कनौजिया समेत क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान,जिला पंचायत सदस्य सहित अधिकारी व कर्मचारी तमाम उपस्थित रहे।































Comments