रात की बिजली कटौती से तिकुनिया व्यापारियों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी , 50

व्यापार मंडल के दो संगठनो ने एक साथ डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाल को सौंपा

निघासन खीरी : तिकुनिया के आक्रोशित अलग-अलग दो व्यापार मंडल के संगठनों ने एक साथ डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन कोतवाली निरीक्षक को सौंपकर रात ग्यारह बजे से सुबह पांच तक बिजली कटौती नहीं किए जाने की मांग की। 
                   तिकुनिया उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के बैनर तले तमाम व्यापारियों ने कोतवाली निरीक्षक पुष्पराज कुशवाहा को डीएम के नाम सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से बताया कि तिकुनिया में बिजली विभाग के अधिकारी रात में डेढ़ से दो घंटे की कटौती कई बार करते हैं। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष दिनेश कुमार जैन ने बताया कि दिनभर व्यापारी काम में बिजी रहता है। रात में बिजली कटौती के चलते वह चैन की नींद नहीं सो पाता है। दिनेश कुमार जैन ने बताया कि बिजली विभाग की मनमानी से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारी समाज काफी नाराज है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष कृष्णा सिंह ने कहा कि बिजली कटौती से आमजन व व्यापारी समाज परेशान व आक्रोशित है। ज्ञापन देते समय अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तहसील संयोजक मुकेश कुमार जैन, दिनेश कुमार जैन, कृष्णा सिंह, मनोज कुमार महावर, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन, सचिन कुमार जैन, मुदित कुमार गुप्ता, चंदन जायसवाल, रमन अग्रवाल, प्रिंस गोयल, पंकज सिंघल, महेश गोयल, रोहित चावला, वैभव जैन, आयुष जैन सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top