गर्मी से बेहाल,चलो बूढीतोला नेपाल:-हरी भट्टाराई,

लखीमपुर खीरी , 80

पलिया कलां लखीमपुर खीरी।पहाड़ी और तराई के अनोखे सांस्कृतिक संगम बूढीतोला पर्यटन महोत्सव मेला प्रर्वधन तथा बजार व्यवस्थापन समिति कैलाली (नेपाल) के संयोजक हरीदत्त भट्टाराई ने नगर के मां राजरानी होटल में पत्रकार वार्ता मे बताया कि भारत-नेपाल शुरू से ही आपसी सद्भावना,संस्कृति, खान-पान, रीति-रिवाज तथा तराई और पहाड़ी संस्कृति को लेकर एक दूसरे से समभाव रखते चले आ रहे हैं! इसका परिणाम है कि रोटी-बेटी के रिश्ते आज भी दोनों देशों की सांस्कृतिक धरोहर को समझोए हुए हैं।
       उन्होंने बताया कि हमेशा से
 नेपाल एक प्रहरी के रूप में भारत के कंधे से कंधा मिलाकर सांस्कृतिक विरासत को संजोये है, सांस्कृतिक विरासत तथा धरोहरों को लेकर नेपाल के आदि गंगा गोदावरी के तट पर दिनांक 30 अप्रैल से 6 मई 2026 तक गोदावरी नगर पालिका वार्ड नंबर 4 "बूढीतोला पर्यटन महोत्सव २०८३" का आयोजन हो रहा है। जहां भारतीय पर्यटकों की रुचि और खानपान को लेकर विशेष प्रबंध किया गया है, इन दिनों भारत में गर्मी चरम पर होती है तथा गर्म हवाएं शरीर को झुलसा देती है, टम्प्रेचर भी 30 से 40 डिग्री सेल्सियस मध्य रहता है और स्कूली बच्चों की छुट्टी भी हो जाती है,इसे लेकर बूढीतोला पर्यटन महोत्सव में नैनीताल,देहरादून,उठी, तथा मसूरी जैसा सुरम्य मनोहारी वातावरण भगोलिक सुंदरता, नदी,पहाड़,पर्वत,तथा विशाल घास के हरे-भरे मैदानों का भव्य नजारा देखने को मिलेगा।
    "वह भी पलिया से केवल 75 किलोमीटर की‌ दूरी पर आदि गंगा गोदावरी,महाकाली(शारदा) के सुरम्य मनोहारी वातावरण में सहस्त्र धारा, बंजी जंप, रंक क्लाइम्गिं,ट्री‌हाउस, चिल्ड्रेन पार्क,क्रत्रिम पार्क,इको रिसोर्ट, तथा प्राकृतिक सुरम्य तथा ऐतिहासिक और धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत मंदिर और आकर्षक टावर का लुत्फ उठा सकते हैं,।,,
       इस दौरान बूढीतोला पर्यटन मेला महोत्सव 2083 के संयोजक हरीदत्त भट्टाराई के साथ अशोक मल्ल पर्यटन व्यवसायी, यादव भट्ट पर्यटन व्यवसायी, भरत विक्रम शाह अभियंता, श्रवण देउवा अध्यक्ष पत्रकार महासभा कैलाली, पत्रकार पुष्पराज जोशी सहित कई लोग मौजूद रहे।,

Related Articles

Comments

Back to Top