*रिजर्व पुलिस लाइन्स खीरी में भव्य पासिंग आउट परेड का आयोजन*
लखीमपुर खीरी Apr 26, 2026 at 04:45 PM , 51*487 रिक्रूट आरक्षियों ने ली देश सेवा की शपथ*
लखीमपुर-खीरी, 26 अप्रैल रिजर्व पुलिस लाइन्स के परेड ग्राउंड में आज 487 रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण उपरांत भव्य 'दीक्षांत परेड' (Passing Out Parade) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस गौरवशाली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में किरन एस. पुलिस महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र, लखनऊ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग द्वारा की गई।
*मुख्य कार्यक्रमः -*
परेड निरीक्षण: समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा परेड के निरीक्षण के साथ हुआ।
आकर्षक मार्च पास्ट: प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 487 रिक्रूट आरक्षियों ने अनुशासन और उच्च स्तर के तालमेल का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मार्च पास्ट किया।
पुलिस बल में शामिल: अब ये जवान उत्तर प्रदेश पुलिस के अभिन्न अंग बनकर जनसेवा और प्रदेश की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करेंगे।
*माननीय मुख्यमंत्री जी का संबोधनः-*
कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के लखनऊ से दिए गए संबोधन का लाइव टेलीकास्ट किया गया। मुख्यमंत्री ने नए आरक्षियों को पुलिस बल का हिस्सा बनने पर बधाई दी और उन्हें पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।
*पद एवं गोपनीयता की शपथः-*
समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों को देश की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्थान किया।
*उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानः-*
प्रशिक्षण की अवधि के दौरान विभिन्न क्षेत्रों (जैसे- इनडोर, आउटडोर और फायरिंग) में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को मुख्य अतिथि द्वारा 'प्रशस्ति पत्र' और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया जिनका संक्षिप्त विवरण निम्नवत् है-
आरक्षी उदित सिंह, सर्वांग सर्वोत्तम (सम्पूर्ण परीक्षा में प्रथम स्थान)
परेड कमाण्डर प्रथम- आरक्षी उदित सिंह
परेड कमाण्डर द्वितीय- आरक्षी सत्यप्रकाश शुक्ला
परेड कमाण्डर तृतीय- आरक्षी ऋषभ अहलावत
आउटडोर परीक्षा में सर्वोत्तम- आरक्षी सत्यप्रकाश शुक्ला
इनडोर परीक्षा में सर्वोत्तम- आरक्षी उदित सिंह
*अधिकारियों का संदेशः-*
*मुख्य अतिथि का संदेश:* श्री किरन एस. (महानिरीक्षक, लखनऊ परिक्षेत्र) ने जवानों के टर्नआउट की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने जवानों को आधुनिक चुनौतियों और साइबर अपराध जैसे उभरते विषयों पर निरंतर सीखने की सलाह दी।
*पुलिस अधीक्षक का संदेश:* श्रीमती ख्याति गर्ग, पुलिस अधीक्षक खीरी ने सभी नवागत आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके परिजनों को बधाई दी। साथ ही उन्होंने प्रशिक्षण टीम के कठिन परिश्रम और समर्पण की भी प्रशंसा की।































Comments