आप ने सुधीर वर्मा को सौंपी लखीमपुर की कमान
लखीमपुर खीरी Apr 24, 2026 at 06:45 PM , 38लखीमपुर खीरी। आम आदमी पार्टी ने संगठन विस्तार करते हुए सुधीर वर्मा को लखीमपुर खीरी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी एवं सांसद संजय सिंह की स्वीकृति के बाद अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल ने की।पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि सुधीर वर्मा पिछले 3 सालों से आम आदमी पार्टी में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। पार्टी को भरोसा है कि उनके नेतृत्व में लखीमपुर में संगठन को बूथ, ब्लॉक और विधानसभा स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
सुधीर वर्मा ने कहा कि आने वाले जिला पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी ज्यादा से ज्यादा प्रत्याशी उतारकर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। उनके जिलाध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है।नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को ASAP छात्र विंग के प्रदेश अध्यक्ष अरुण वर्मा, पूर्व अध्यक्ष हरीश वर्मा और अयोध्या प्रांत उपाध्यक्ष अजय सिंह ने भी बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।































Comments