स्कूटी और बाइक आमने-सामने से टकराई महिला समेत चार जख्मी

लखीमपुर खीरी , 37

बरवर संवाददाता 
क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव शाहपुर के पास बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो जाने से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए रास्ते से निकल रहे सपा नेता क्रांति कुमार ने घायलों को निजी वाहन से इलाज के लिए मोहम्मदी सी एच सी पर भर्ती कराया डॉक्टर ने तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया है जबकि स्कूटी सवार लड़की का इलाज किया जा रहा है। 
मकसूद पुर निवासी यश वर्मा अपनी स्कूटी पर बेटी शिजा पटेल को बैठक मोहम्मदी से गांव जा रहे थे शाहपुर के पास पहुंचने समय मैगलगंज निवासी सत्येंद्र अपनी बाइक पर गौरव को लेकर मोहम्मदी की ओर जा रहे थे नशे में होने के चलते बाइक अनियंत्रित होकर स्कूटी से टकरा गई सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें डॉक्टर ने जांच के दौरान  सत्येंद्र और गौरव की हालत अधिक गंभीर होने पर जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर कर दिया है यश वर्मा और उनकी बेटी का  इलाज निजी अस्पताल में किया जा रहा है।

Related Articles

Comments

Back to Top