*दाउदपुर में परचून की दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल*
लखीमपुर खीरी May 12, 2026 at 05:10 PM , 13*फूलबेहड़, खीरी।* फूलबेहड़ थाना क्षेत्र की सुंदरवल चौकी अंतर्गत दाउदपुर चौराहे पर चोरों ने एक बार फिर परचून की दुकान को निशाना बनाया। बीती रात हुई इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, चार-पांच दिन पहले भी इसी क्षेत्र में एक अन्य परचून की दुकान में चोरी हुई थी, जिसका अब तक पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। लगातार दूसरी वारदात से स्थानीय व्यापारी और ग्रामीणों में नाराजगी है।
घटना के बाद दुकान के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर मौजूद लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त केवल कागजों तक सीमित है, जिसके चलते चोर बेखौफ होकर वारदातें कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने रात में नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने की मांग की है।































Comments