*परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई* *मोडिफाइड साइलेंसर प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध कार्यवाही*

लखीमपुर खीरी , 14

(सुनील शर्मा)


लखीमपुर खीरी,12 मई 2026 परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा इन दिनों जनपद में मोडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिस संबंध में ए0आर0टी0ओ0 लखीमपुर खीरी श्री शांति भूषण पांडे ने बताया कि  दिनांक 07 मई से अब तक कुल 20 मोटरसाइकिल के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई वही 04 मोटरसाइकिल को निरुद्ध की निरुद्ध किया गया है।ए0आर0टी0ओ0 लखीमपुर खीरी श्री शांति भूषण पांडे ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में योजित जनहित याचिका संख्या 15385/पीआईएल/2021 के आदेशानुसार सड़क पर दो पहिया वाहनों द्वारा ध्वनि प्रदूषण फैलाना दंडनीय अपराध है मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 52 के अंतर्गत ऐसा करने वालों पर दंडनात्मक कार्यवाही भी की जा सकती है।
श्री पांडे ने बताया कि उक्त अभियान के तहत प्रेशर हॉर्न में भी 10 चालान एवं 4 वाहन बंद किया गए है जिसमें 35000 राजस्व वसूला गया है तथा उनके द्वारा मोडिफाइड साइलेंसर में कुल 05 चालान तथा 01 मोटरसाइकिल को निरुद्ध किया गया एवं डॉ कौशलेंद्र यात्रीमाल कर अधिकारी द्वारा प्रेसर हॉर्न में 01 चालान एवं 01 के विरुद्ध बंद की कार्यवाही की गई एवं मोडिफाइड साइलेंसर में 15 चालान एवं 03 के विरुद्ध बंद की कार्यवही की गई तथा सभी को नोटिस प्रेषित कर दिए गए है एवं धारा 19 की कार्यवाही कर 03 डीएल सस्पेंड कर दिए गए है तथा अन्य के विरुद्ध  कार्यवाही की जा रही है  यह अभियान अभी लगातार जारी रहेगा

Related Articles

Comments

Back to Top