*पलिया कलां में अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर भटक रहा आर्मी जवान, सिस्टम पर उठे सवाल*

लखीमपुर खीरी , 14

*पलिया कलां, खीरी।* इंदिरा नगर निवासी एक आर्मी जवान अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर महीनों से दर-दर भटक रहा है। जवान का आरोप है कि प्रभावशाली लोगों के दबाव में प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा।  

जवान ने चार माह पहले एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर डॉक्टर गौतम पाल द्वारा प्रस्तावित मार्ग पर हुए अतिक्रमण की शिकायत की थी। उसका कहना है कि अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है।  

मामले में एसएसबी 39 बटालियन के कमांडेंट रविंद्र कुमार ने भी एक माह पहले एसडीएम को पत्र भेजकर जवान को हो रही समस्या से निजात दिलाने की मांग की थी। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।  

जवान का कहना है कि कई बार लेखपाल से बातचीत हुई, लेकिन सिर्फ टालमटोल होती रही। इससे विपक्षी से मिलीभगत का संदेह हो रहा है।  

पीड़ित जवान ने चेतावनी दी है कि जल्द ही मामले की शिकायत मुख्यमंत्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से की जाएगी।

Related Articles

Comments

Back to Top