*पड़रिया तुला समिति पर यूरिया के लिए भटक रहा किसान, 3 दिन से काट रहा चक्कर*

लखीमपुर खीरी , 15

*लखीमपुर खीरी।* किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के सरकारी दावों की हकीकत पड़रिया तुला साधन सहकारी समिति पर उजागर हो रही है। यहां एक किसान पिछले तीन दिनों से यूरिया के लिए समिति के चक्कर काट रहा है, लेकिन उसे अब तक खाद नहीं मिल सकी।  

तस्वीर में दिख रहा किसान समिति का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। उसका कहना है कि सूची में नाम होने के बावजूद उसे खाद नहीं दी जा रही, जबकि कुछ लोगों को चोरी-छिपे यूरिया उपलब्ध कराई जा रही है। परेशान किसान घर से खाना बांधकर ला रहा है और घंटों इंतजार के बाद जमीन पर बैठकर रोटी खाने को मजबूर है।  

अन्य किसानों ने भी समिति सचिव पर पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि सचिव अपने चहेतों को पहले खाद दे रहा है, जबकि आम किसान लाइन में लगकर परेशान हो रहे हैं। तीन दिनों से समिति पर किसानों की भीड़ लगी है, लेकिन अधिकांश खाली हाथ लौट रहे हैं।  

किसानों ने कहा कि खेती का समय निकल रहा है और यूरिया न मिलने से फसल प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की जांच कर निष्पक्ष वितरण कराने की मांग की है।

Related Articles

Comments

Back to Top