*पलिया में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 2 ट्रैक्टर-ट्रालियां जब्त*

लखीमपुर खीरी , 12

*पलिया, खीरी।* पलिया क्षेत्र में अवैध बालू खनन के खिलाफ राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई की। नायब तहसीलदार हर्ष निशांत के नेतृत्व में टीम ने बालू से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रालियां पकड़ लीं। कार्रवाई के बाद खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया।  

जानकारी के अनुसार शारदा नदी से रात 12 बजे से सुबह 7:30 बजे तक बेखौफ होकर अवैध बालू और मिट्टी का खनन किया जा रहा था। बंशीनगर क्षेत्र में भी रातभर अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें सामने आई हैं।  

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस विभाग इस मामले में निष्क्रिय है, जबकि राजस्व विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद अवैध खनन से जुड़े कारोबारियों में अफरा-तफरी का माहौल है।

Related Articles

Comments

Back to Top