*झसिया में कई माह से टूटा पड़ा बिजली का पोल, जेई की लापरवाही से ग्रामीणों में आक्रोश*
लखीमपुर खीरी May 12, 2026 at 03:55 PM , 13*लखीमपुर।* झसिया गांव में अजीत वर्मा के घर के पास लगा बिजली का पोल आंधी में टूटकर गिर पड़ा था। ग्रामीणों का कहना है कि इसकी सूचना लाइनमैन को 30 सितंबर 2025 को ही दे दी गई थी, लेकिन कई माह बीतने के बाद भी पोल नहीं बदला गया।
ग्रामीणों ने विभागीय लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि टूटा पोल कभी भी बड़ा हादसा करा सकता है। लोगों ने जेई पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द नया पोल लगवाने की मांग की है।































Comments