*गोला में बड़े मंगल पर पुलिस ने लगाया विशाल भंडारा, श्रद्धालुओं को कराया प्रसाद वितरण*

लखीमपुर खीरी , 13

*गोला, खीरी।* बड़े मंगल के अवसर पर गोला कोतवाली गेट पर गोला पुलिस प्रशासन द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद वितरित किया गया।  

कार्यक्रम का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी रमेश कुमार तिवारी ने किया। इस दौरान गोला कोतवाल अंबर सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव, एसएसआई देवेंद्र सिंह सहित सभी उपनिरीक्षक और पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।  

भंडारे में पुलिस अधिकारियों से लेकर सिपाहियों तक ने स्वयं श्रद्धालुओं को प्रसाद परोसकर सेवा भाव का संदेश दिया। पुलिस की इस पहल को लोगों ने सराहा और इसे पुलिस की सकारात्मक छवि के रूप में देखा।  

बड़े मंगल पर आयोजित भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ लिया।

Related Articles

Comments

Back to Top