*महिला अपराध पीड़िताओं को 48 लाख की आर्थिक सहायता, 16 महिलाओं को मिला अनुदान*

लखीमपुर खीरी , 14

*लखीमपुर खीरी।* जनपद में महिला संबंधी अपराधों की पीड़िताओं को राहत दिलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अप्रैल और मई माह में 16 पीड़ित महिलाओं और बालिकाओं को 48 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाई गई।  

पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग के निर्देशन में महिला संबंधी गंभीर अपराधों में पात्र पीड़िताओं को रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष योजना के तहत सहायता उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सभी थाना प्रभारियों, महिला सहायता प्रकोष्ठ और मिशन शक्ति सेल को निर्देश दिए गए कि पात्र मामलों में समयबद्ध ढंग से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजे जाएं।  

पुलिस द्वारा प्रत्येक प्रकरण का परीक्षण कर पीड़िताओं और उनके परिजनों से संपर्क किया गया। दस्तावेजों की पूर्ति और सत्यापन की प्रक्रिया को सरल बनाकर प्रस्ताव तेजी से भेजे गए। आर्थिक सहायता प्रकोष्ठ की सक्रियता से 16 पात्र पीड़िताओं को 48 लाख रुपये का अनुदान स्वीकृत हुआ।  

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला सुरक्षा और पीड़ित सहायता व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए नियमित समीक्षा बैठकें की जा रही हैं। महिला अपराधों के प्रति “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाते हुए आरोपियों पर कठोर कार्रवाई के साथ पीड़िताओं को न्याय, सुरक्षा और आर्थिक मदद उपलब्ध कराई जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top