*जंगलीनाथ मंदिर में राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक, हिंदुत्व और संगठन पर हुई चर्चा*
लखीमपुर खीरी May 12, 2026 at 03:50 PM , 23*लखीमपुर खीरी।* थाना खमरिया क्षेत्र के जंगलीनाथ मंदिर प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांतीय उपाध्यक्ष, अवध प्रांत देव जुनेजा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हिंदुत्व पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने समस्त हिंदुओं को जातिवाद और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित रहने और एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि विभाग संगठन मंत्री सीतापुर रमाकांत अवस्थी ने कहा कि हिंदुओं को संगठित करने के लिए प्रत्येक गांव में हनुमान चालीसा केंद्र स्थापित किए जाएं। उन्होंने सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया।
बैठक में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष जसवंतराज, जिला कार्यालय अध्यक्ष दुर्गेश रस्तोगी, जिला महामंत्री पवन रस्तोगी, जिला उपाध्यक्ष आनंद मिश्रा, सुशील राजपूत, शिवम रस्तोगी, अशोक निषाद, नेपाली बाबा, सचिन रस्तोगी, अर्पित मिश्रा, ग्राम प्रधान मड़वा लक्ष्मी प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।































Comments