यूपीडब्लूजेयू ने सीएम को भेजा ज्ञापन

लखीमपुर खीरी , 13

(हरिशंकर मिश्र/केके शुक्ला) 

लखीमपुर खीरी। यूपीडब्लूजेयू व लखीमपुर प्रेस क्लब ने बहराइच में पत्रकारों पर फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पत्रकारों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस लिए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी खीरी को सौंपा। यूपीडब्लूजेयू के अध्यक्ष कुलदीप पाहवा व महामंत्री शबाब खान के साथ डीएम कार्यालय पहुँचे अन्य पत्रकार सदस्यों ने बहराइच में पत्रकारो पर फर्जी तरीके से दर्ज कराए गए मुकदमें का पुरजोर विरोध करते हुए उस मुकदमे को वापस लेने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया है कि बहराइच में नगर पालिका में फैले भ्र्ष्टाचार की खबर चलाने पर जिलाधिकारी ने पत्रकारो को फंसाने के लिए कार्यालय बुलाया जहां फेसबुक से जबरदस्ती खबर हटवाई गई जो कि चौथे स्तंभ को दबाने का कुप्रयास है। इसके बाद भी पत्रकारों पर फर्जी तरीके से मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। यूनियन के अध्यक्ष कुलदीप पाहवा ने बताया कि अगर बहराइच में पत्रकारों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे को वापस न लिया गया तो संगठन सड़को पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगा। डीएम को ज्ञापन सौंपने वालों में यूनियन के सदस्य रितेश भसीन, शकील अहमद, बीके सिंह, अनूप रंजन मुख़र्जी व शुभम त्रिपाठी, धीरज कुमार समेत अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top