घूस लेने के आरोप में एक दरोगा सहित दो सिपाहियों को खीरी एसपी ने किया निलंबित
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2026 at 05:57 PM , 26लखीमपुर खीरी -
थाना फूलबेहड़ में तैनात उपनिरीक्षक सोबरन सिंह और आरक्षी लाखन सिंह पर रुपये लेकर एक पक्ष के पक्ष में जमीन पर दीवार बनवाने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई
वहीं ईसानगर थाने की चौकी कटौली पर तैनात आरक्षी राहुल कुमार पर एक व्यक्ति को साइकिल चोरी के झूठे आरोप में बंद कर 700 रुपये लेकर छोड़ने के मामले में कार्रवाई करते हुए निलंबित किया गया, दोनों मामलों में कर्तव्यों में लापरवाही और भ्रष्ट आचरण की पुष्टि पर जांच जारी है































Comments