*ओदरहना ग्राम पंचायत में महीने भर से नालियां जाम, गंदगी से बीमारी का खतरा*
लखीमपुर खीरी Apr 16, 2026 at 05:57 PM , 24*महेवागंज, लखीमपुर खीरी।* ब्लॉक फूलबेहड़ की ग्राम पंचायत ओदरहना में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत में दो सफाई कर्मी विपिन व किरन की नियुक्ति होने के बावजूद करीब एक महीने से नालियों की सफाई नहीं हुई है।
नालियों में कचरा भर जाने से गंदा पानी इधर-उधर फैलकर रास्तों में जमा हो रहा है। जलभराव के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू जैसी गंभीर बीमारी की आशंका भी ग्रामीण जता रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि सफाई कर्मी नालियां साफ करना तो दूर, फोन उठाना भी जरूरी नहीं समझते। हालात से परेशान ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर गांव में तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
इस संबंध में पंचायत सेक्रेटरी प्रियंका सिंह ने बताया कि सात लोगों ने मुख्य विकास अधिकारी से ऑनलाइन शिकायत की है। उन्होंने कहा कि एडीओ पंचायत से बात कर जल्द ही नालियों की सफाई कराई जाएगी।































Comments