भारतीय योग संस्थान ने 22 वे नए योगाभ्यास केंद्र का आज किया शुभारंभ ।।

लखीमपुर खीरी , 22

लखीमपुर: अमृत सरोवर  निकट रेलवे क्रॉसिंग ,राजापुर में बड़े हर्षौल्लास के साथ भारतीय योग संस्थान द्वारा सामान्य जिले का 22वाँ महिला जिला सहित कुल 35 वां केंद्र का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती पूजन वंदन पुष्पांजलि से किया गया । रमेश कुमार वर्मा एडवोकेट जिला प्रधान की अध्यक्षता में तथा प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा की गरिमामई उपस्थिति में प्रातः 6 बजे से  प्रारंभ किया गया ।
कार्यक्रम में शिवराम वर्मा जिला मंत्री/योग चिकित्सक,क्षेत्रीय प्रधान राम टहल वर्मा,अरविंद कुमार वर्मा,राम बहादुर मित्रा एवं शशिकांत श्रीवास्तव तथा क्षेत्रीय मंत्री ओम प्रकाश श्रीवास्तव,रामदीन राठौर एवं वरिष्ठ शिक्षक आर०सी०सक्सेना
सहित बहुत से साधकगण उपिस्थति रहे।
कार्यक्रम में योग की प्रारंभिक  सूक्ष्म क्रियाएं व आसन राम बहादुर मित्रा ने बखूबी संपन्न कराया ।  जिला प्रधान द्वारा केंद्र प्रमुख पद पर श्रवण गुप्ता सी ०ए ० का मनोनयन किया गया । इस अवसर पर प्रांतीय प्रधान ने केंद्र को एक बैनर व योग पट्टिका देकर उत्साहवर्धन किया तथा कई मुद्राओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी । क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान राम टहल वर्मा एवं रामदीन राठौर,क्षेत्रीय मंत्री तथा  आर ०सी० सक्सेना वरिष्ठ शिक्षक के केंद्र खोलने के प्रयासों की सराहना की गई।।
कार्यक्रम में जिला प्रधान ने अपने उदबोधन में योग की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग के लाभ बताए।जिला मंत्री ने योग साहित्य में सम्मिलित विशेषकर योग मंजरी पुस्तिका की विशेषताएं गिनाई एवं इसके सदस्य बनने का अनुरोध किया ।
राम टहल वर्मा ने  सभी साधक गणों,सहित उपस्थिति प्रांतीय प्रधान,जिला स्तरीय अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। सभी साधकों से आग्रह किया कि वह केंद्र पर  नित्य प्रति समय से आते रहे और निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करते रहे ।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉक्टर सुशीला सिंह जिला संगठन मंत्री महिला जिला ने किया ।
अंत में शांति पाठ पश्चात  प्रसाद वितरण सहित सधन्यवाद कार्यक्रम समाप्त घोषित किया गया ।।

शशिकांत श्रीवास्तव, क्षेत्रीय प्रधान/ सह मीडिया प्रभारी

Related Articles

Comments

Back to Top