मैगलगंज में पुलिस की सख्त चौकसी, कस्बे में किया पैदल गश्त
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:27 PM , 27मैगलगंज, खीरी। कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से मैगलगंज पुलिस ने मंगलवार को पूरे दलबल के साथ व्यापक पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान पुलिस की सक्रियता और सतर्कता स्पष्ट रूप से दिखाई दी, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई।
इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजारों, संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण करते हुए लोगों से संवाद भी किया तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
गश्त में प्रमुख रूप से एसडीएम मितौली, प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, मढ़िया चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, औरंगाबाद चौकी प्रभारी मुइन अहमद खां, उपनिरीक्षक कालीचरण, उपनिरीक्षक राणा प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के गश्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।































Comments