अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता एवं सुभाष सेवा समिति लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में गत सायंकाल आजाद हिंद फौज विजय दिवस सुभाष पार्क में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया।
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:25 PM , 23लखीमपुर खीरी।अखिल भारतीय सुभाषवादी जनता एवं सुभाष सेवा समिति लखीमपुर खीरी के संयुक्त तत्वावधान में गत सायंकाल आजाद हिंद फौज विजय दिवस सुभाष पार्क में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया।इस अवसर पर सभी ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर जय हिंद के नारे के साथ उन्हें सलामी दी। और आजाद हिंद फौज के साहसी बलिदान को याद किया गया। सभासद कुमुदेश शंकर शुक्ल ने कहा कि आजाद हिंद फौज का बलिदानी योगदान सदा अमर रहेगा। श्री वेदमाता गायत्री प्रचार समिति के संस्थापक अध्यक्ष पं राजेश दीक्षित ने देशभक्ति गीत सुनाकर आजाद हिंद फौज के शहीदों को सादर नमन किया। वरिष्ठ सुभाषवादी विद्यासागर शर्मा ने कहा कि 14 अप्रैल 1944 का दिन ऐतिहासिक है उस दिन कैप्टन एस ए मलिक के नेतृत्व में आजाद हिंद फौज ने अंग्रेजी सेनाओं को हरा कर इम्फाल, नगालैंड, मणिपुर,मुइरांग, कोहिमा आदि क्षेत्रों को आजाद कराया और अपनी आजाद हिंद सरकार का शासन कायम किया। अंग्रेज इतिहासकारों के अनुसार इंफाल, नगालैंड का युद्ध भयंकर युद्ध माना है।इस अवसर पर दिलीप गुप्ता, संजीव मिश्रा, कन्हैया शर्मा, शिवपूजन सैन, आदि ने आजाद हिंद फौज के शहीदों को नमन किया। समापन अवसर पर आजाद हिंद फौज का राष्ट्रीय गान गाया गया।































Comments