नामित सभासदों का हुआ शपथ ग्रहण एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी ने दिलाई शपथ

लखीमपुर खीरी , 29

गोला गोकर्णनाथ, खीरी। नगर पालिका परिषद गोला के सभागार में बुधवार 15 अप्रैल 2026 को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। एसडीएम गोला प्रतीक्षा त्रिपाठी ने सरकार द्वारा नामित पांच सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।शपथ लेने वालों में भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, बूथ अध्यक्ष रामचन्द्र राठौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता विश्वकर्मा, नगर मंत्री सूर्य प्रकाश सिंह चौहान एवं सक्रिय कार्यकर्ता राहुल भारती शामिल रहे।नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभी नामित सभासदों का पालिका बोर्ड में स्वागत करते हुए कहा, "आप सभी को सरकार की योजनाओं को आपसी सामंजस्य से जन-जन तक पहुंचाना है और नगर की सेवा करनी है।"
इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संजय कुमार, भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, पूर्व चेयरमैन एलडीवी सुर्जन लाल वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, पूर्व सभासद वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक सक्सेना, नगर महामंत्री राजेश राठौर, धीरज बाजपेई, विजय मिश्रा, नवीन भसीन, कैलाश गुप्ता, ऋषि गुप्ता, शिवम गुप्ता, सभासद नानक चन्द्र वर्मा, आनंद सोनी, राजेश कुमार वर्मा, हर्ष अवस्थी, आशीष अवस्थी, दानिश राइन, धर्मेन्द्र तिवारी टीटू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top