कुलाबों में नहीं मिल रहा पूरा पानी खीरी-सीतापुर नहर ब्रांच में जलस्तर घटने से किसान हुए परेशान
लखीमपुर खीरी Apr 15, 2026 at 06:12 PM , 29गोला गोकर्णनाथ खीरी।
गर्मी के मौसम में गन्ने की सिंचाई के समय खीरी-सीतापुर नहर ब्रांच ने एक बार फिर किसानों को निराश किया है। कई दिनों से नहर अपने पूरे वाटर लेवल पर नहीं चल पा रही है। जलस्तर कम होने से नहर में लगे कुलाबे पूरा पानी नहीं दे पा रहे। नहर चलने के बावजूद खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा, जिससे किसान इंजन लगाकर सिंचाई और पलेवा करने को मजबूर हैं। इससे किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
क्षेत्र के किसानों ने कैनाल विभाग से नहर में पूरा पानी छोड़े जाने की मांग की है। वहीं राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिला अध्यक्ष अजनी दीक्षित ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से नहर विभाग के अधिकारियों से नहर में पूरे वाटर लेवल पर पानी छोड़ने की मांग उठाई है।
किसानों का कहना है कि अगर समय रहते नहर में पूरा पानी नहीं छोड़ा गया तो मुख्य फसल गन्ने की पैदावार व अन्य फसलों पर बुरा असर पड़ेगा।































Comments